 |
बादलों में बिखरी रौशनी.
|
पहली दफ़ा प्लेन में बैठ कर आसमान को उसके छोटे से झरोखे से देखने का आनंद बेहतरीन अनुभवों में से एक होता है. आप उस झरोखे से दिखने वाले हर दृश्य को इतना अनोखा पाते हैं कि उन्हें अपने कैमरे में समेटकर साथ ले जाने की जुगत में ज़रूर लग जाते हैं. ये दृश्य यकीनन किसी का भी दिल खुश कर सकते हैं. हवाई जहाज का आविष्कार उत्कृष्ट आविष्कारों में से एक है, इसने ना सिर्फ इंसानों के सफ़र को बेहतर और आरामदायक बनाया, बल्कि हमें समय का महत्व भी समझाया. खैर, क्या आपने कभी सोचा है कि प्लेन के कॉकपिट (जहां पायलट बैठकर प्लेन उड़ाता है) से आसमान कैसा दिखता है? अगर नहीं सोचा है, तो सोच लीजिए... क्या आया दिमाग में? अगर नहीं आया, तो मैं आपको कुछ तस्वीरें दिखाना चाहूंगा, जिन्हें देख कर आप वाह-वाह ही करते रह जाएंगे! दरअसल, Van Heijst नाम के पायलट ने इन तस्वीरों को क्लिक किया है. वो चाहता था कि लोग भी देखें, आखिर इस आसमान में कितनी खूबसूरती बिखरी है.
इन तस्वीरों को देख कर आप ये भी कह सकते हैं कि 'ये तस्वीरें तो स्वर्ग की लग रही हैं'.
 |
खूबसूरती से भरा एक अनोखा दृश्य, जो कॉकपिट से ही देखने को मिल सकता है.
|
 |
बादलों के बीच कड़कती बिजली उसे एक अद्भुत रूप देती है.
|
 |
आसमान से शहर कुछ ऐसे ही दिखते हैं.
|
 |
टिमटिमाते तारों की ओर बढ़ता प्लेन.
|
 |
कॉकपिट से रनवे ऐसा दिखता है?
|
 |
बादलों के ढेर में जब बिजली चमकती है, तो नज़ारा देखने वाला होता है.
|
 |
कॉकपिट के शीशे पर बिखरी ये लकीरें शायद बिजली की गड़गड़ाहट को बयां करती हैं.
|
 |
ये नज़ारा पायलट ही देख सकता है, यकीनन बेहद शानदार दृश्य है.
|
 |
तारों से बनी एक आकृति, जिसे मैं समझ नहीं पाया पर खूबसूरत ज़रूर है.
|
तो देख लिया, आसमान के अद्भुत नज़ारों को? ये दृश्य आपको प्लेन की खिड़की से शायद ही देखने को मिलें. अगर आपको ये नज़ारे पसंद आये, तो इन्हें अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें. वो भी तो देखें कि हवाई जहाज के कॉकपिट से आसमान कैसा दिखता है?
No comments:
Post a Comment